फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   In a big road accident three man are death and five are injured in ajmer

सड़क पर बिखर गईं तीन जिंदगियां, दर्शन कर लौट रहा था परिवार

Thu, 26 Oct 2017 03:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 26 Oct 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
In a big road accident three man are death and five are injured in ajmer
टक्कर से वैन के परखच्चे उड़ गए - फोटो : Amar Ujala
तेजाजी के दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोग चंद पलों में ही एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि ट्रक की टक्कर से वेन के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन



यह दर्दनाक हादसा हुआ राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में रलावता के पास। जानकारी के अनुसार वैन में एक ही परिवार के आठ व्यक्ति मौजूद थे। वे भीलवाड़ा के रहने वाले थे। वे अजमेर में रूपनगढ़ और किशनगढ़ के बीच सुरसुरा धाम स्थित तेजाजी के दर्शन कर वैन से भीलवाड़ा लौट रहा थे। वैन में आठ पुरुष सवार थे।
विज्ञापन



हाइवे पर हादसे को देखकर मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों के दिल भी दहल गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों शवों और पांच अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जाम से त्रस्त हो गए राहगीर

In a big road accident three man are death and five are injured in ajmer
सड़क पर बिखर गए तीन जिंदा लोग - फोटो : Amar Ujala
हादसे को देखकर आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद में जुट गए। साथ ही, पुलिस को भी सूचना दी। उन्होंने मृतकों व घायलों को वैन से बाहर निकाला। हादसे की वजह से करीब एक घंटे तक जाम लग गया। गांधीनगर थाना पुलिस और लोगों ने घायलों व शवों को राजकीय अस्पताल में कराया।

हालत नाजुक होने पर घायलों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं,ट्रक का ड्राइवर व खलासी भाग गया। हादसे के बाद वहां एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने वाहनों को हाईवे से हटवाया और ट्रैफिक सुचारू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed