फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   In a big road accident at sikar innova driver death

सरियों से भरे ट्रक से इनोवा की भिड़ंत, चालक की सरिए घुसने से मौत

Sun, 04 Jun 2017 12:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 04 Jun 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
In a big road accident at sikar innova driver death
demo pic - फोटो : अमर उजाला
सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे के पास नेशनल हाइवे नंबर 52 पर रिणाऊ मोड़ के पास शनिवार देर रात को भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में इनोवा चालक की दर्दनाक मौत ही गई। हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। फतेहपुर कोतवाल महावीर सिंह राठौड़ के अनुसार बाठोठ गांव निवासी श्रीचंद अपनी इनोवा कार में फतेहपुर से देर रात को अपने घर जा रहा था। रिणाऊ मोड़ के समीप इनोवा कार व सरियों से भरे ट्रक की भीषण भिड़त हो गई। 
विज्ञापन


जिससे कार चालक श्रीचंद के सिर व मुंह से सरिया आर पार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने चालक को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत की। करीब 45 मिनट बाद सरिये को काटकर चालक श्रीचंद को बाहर निकाला जा सका। इतने में चालक ने दम तोड़ दिया। हादसा बहुत ही दर्दनाक था। घटना के बाद करीब 1 घंटे तक हाइवे बाधित रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed