{"_id":"5a031fd44f1c1bb6678ba49c","slug":"illegal-liquor-were-being-making-in-farm-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत मे बना रहे थे ब्रांडेड कंपनियों की नकली शराब, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत मे बना रहे थे ब्रांडेड कंपनियों की नकली शराब, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 08 Nov 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर पुलिस ने आज शाम सदर थाना इलाके के नेतड़वास गांव में नकली शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन जनों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों से बड़ी मात्रा में नकली शराब और विभिन्न कम्पनियों के लेबल भी बरामद किए है। सीकर एएसपी तेजपाल सिंह ने बताया कि नेतड़वास की ढाणी में एक नकली शराब बनाने की फैक्टरी की सूचना पर कार्रवाई की गई। अवैध फैक्टरी में विभिन्न प्रकार के शराब के ब्रांड बनाए जा रहे थे। एक खेत में स्थित मकान में इस गौरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर नेतड़वास निवासी डेडराज जाट, नागवा निवासी श्रीपाल जाट और विकास सैन को गिरफ्तार किया है।
यहां से 250 लीटर शराब, 100 लीटर स्पिरिट और खाली बोतलें, पैकिंग मशीन, विभिन्न कम्पनियों के शराब के लेबल जब्त किए हैं। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।