फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   illegal liquor seized in barmer again

45 लाख रुपए की अवैध शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार

Wed, 31 May 2017 06:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 31 May 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
illegal liquor seized in barmer again
पुलिस द्वारा जब्त किया गया अवैध शराब का ट्रक - फोटो : amar ujala
बाड़मेर के गुडामालानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को 45 लाख रुपए की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने मामले में ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक डाॅ. गगनदीप सिंगला ने बताया कि पिछले कई दिनों से अवैध शराब सप्लाई की सूचनाएं मिल रही थी। इस पर गुडामालानी थानाधिकारी अमरसिंह ने बुधवार को ट्रक नम्बर एच.आर. 56बी 7078 को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें चण्डीगढ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के कुल 1080 कर्टन शराब भरी हुई थी। इसके बाद आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रक चालक बूटा सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह निवासी संगरिया हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसे सांचोर तक शराब ले जानी थी।
विज्ञापन


यह शराब हरियाणा चंडीगढ़ सेक्टर एक से भरी थी। शराब की सप्लाई गुजरात में होनी थी। पूछताछ से स्थानीय बाड़मेर जिले के शराब तस्कर द्वारा शराब मंगवाई जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब पुलिस शराब तस्करी के मुखिया गिरधर सिंह की तलाश में है। इसका कारण कई बार गिरधर सिंह द्वारा शराब मंगवाने और गुजरात समेत दूसरे इलाकों में सप्लाई भेजने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed