{"_id":"5a54ca894f1c1b3d198b5cef","slug":"illegal-explosive-trafficking-case-rajasthan-ats-arrest-a-businessman-from-ajmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध विस्फोटक की तस्करी केस में फरार था इस इंडस्ट्री का मालिक, गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध विस्फोटक की तस्करी केस में फरार था इस इंडस्ट्री का मालिक, गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 09 Jan 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
आरोपी सुरेंद्रपाल चौधरी
- फोटो : Amar Ujala
प्रदेश के चर्चित अवैध विस्फोटक तस्करी केस में एसओजी ने आज फरार चल रहे एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी, उमेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेन्द्रपाल चौधरी निवासी बैंक कॉलोनी, अजमेर है। वह अजमेर की शुभम इण्डस्ट्रीज के मालिक है। यह कार्रवाई एटीएस यूनिट उदयपुर, अजमेर तथा एसओजी अजमेर की संयुक्त टीम ने अजमेर शहर में की।
जानकारी के अनुसार माह मार्च, 2016 में पुलिस थाना सुखेर जिला उदयपुर द्वारा अमोनियम नाईट्रेट से भरे 270 कट्टों का कंसाईनमेंट ले जाते हुए एक ट्रक को पकड़ा था। इस मामले में ट्रक चालक, ट्रक मालिक तथा ट्रांसपोटर्स व सप्लायर की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है।

Trending Videos
सरकार के निर्देश पर सौंपी गई थी एटीएस को जांच
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
तब मुकदमा नंबर 45/2016 थाना सुखेर जिला उदयपुर में दर्ज किया गया था। बाद में, राज्य सरकार ने केस की जांच एटीएस व एसओजी के एडीजी उमेश मिश्रा के निर्देशन में करवाने के निर्देश दिए थे। तभी केस की फाईल एटीएस को ट्रांसफर कर दी गई थी।
सितंबर 2017 में केस का अनुसंधान एएसपी रानू शर्मा को सौंपा गया था। जिसमें कार्रवाई करते हुए एटीएस व एसओजी की संयुक्त टीम ने वांछित नामजद आरोपी सुरेंद्रपाल चौधरी को आज गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले माह दिसम्बर, 2017 में एटीएस ने अमोनियम नाईट्रेट की सप्लायर फर्म मैसर्स पैरीनाईट्रेट के दो डायरेक्टर्स भाईयों को गिरफ्तार किया था।