फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   illegal English liquor seized a truck

दमन—दीव ले जाई जा रही 28 लाख की अवैध शराब जब्त

Wed, 24 May 2017 07:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 24 May 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
illegal English liquor seized a truck
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
जोधपुर में  अवैध शराब की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी टीम को एक और सफलता मिली है। टीम ने जोधपुर-नागौर बाइपास पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक में भरी 850 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर पंजाब निवासी बैशालसिंह, हरभजनसिंह और नेपाल निवासी हेमराज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह शराब पंजाब से राजस्थान के रास्ते दमन दीव में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। जब्त की गई अवैध अंग्रेजी शराब की बाजार कीमत करीब 28 लाख रुपए है।
विज्ञापन

दरअसल, आबकारी निरोधक दल जोधपुर-नागौर नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान एक पंजाब नंबर के ट्रक की तलाशी के लिए रोका गया तो इसमें करीब 850 पेटी चंडीगढ़ निर्मित शराब मिली। चालक और ट्रक में सवार लोगों से पूछताछ की तो आरोपितों ने इस शराब का परमिट होने और दमन दीव में सप्लाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परमिट की जांच की गई तो परमिट फर्जी पाया गया। इस पर ट्रक को शराब सहित जब्त कर तीनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड पर लिया गया है। फिलहाल टीम पंजाब के डिसलेरी से भरी गई अवैध शराब और फर्जी परमिट के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। आबकारी टीम की जोधपुर जोन में अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ने की पिछले छह माह में यह 15वीं बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed