{"_id":"5974bb804f1c1b82548b463c","slug":"husband-set-fire-to-himself-and-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को आग लगाकर खुद को किया आग के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को आग लगाकर खुद को किया आग के हवाले
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 23 Jul 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक कलह के चलते आज एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद खुद पर भी केरोसिन उडेलकर आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों से घिरे दंपत्ति की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद को दौड़े। पानी फेंककर आग को बुझाया।
फिर पुलिस को सूचना देकर गंभीर रुप से झुलसे दंपत्ति को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया। यह घटना अलवर के एमआईए थाना इलाके में सहजपुर गांव में हुई। जहां कचावा का बास की ढाणी में रहने वाले लेखराज जाटव ने आज शाम को पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी मीना पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। इसके बाद खुद को भी आग लगा ली।
मामले में मीना के पीहर पक्ष का आरोप है कि लेखराज जाटव आए दिन शराब पीकर मीना से मारपीट करता था। अब एमआईए पुलिस मुकदमा दर्ज कर केस की जांच कर रही है।