{"_id":"5a4661784f1c1bf61b8b5aed","slug":"husband-jumped-in-canal-to-save-wife-both-are-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कपड़े धो रही पत्नी को इस हाल में देख पति ने उठाया ये कदम, फिर हुआ ऐसा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़े धो रही पत्नी को इस हाल में देख पति ने उठाया ये कदम, फिर हुआ ऐसा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 29 Dec 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर के पास बैठकर पत्नी कपड़े धो रही थी। इसी दौरान उसकी आवाज सुनकर पति वहां पर दौड़कर आया और फिर ऐसा हुआ कि हर कोई दंग रह गया।
चौंकाने वाली ये घटना राजस्थान के बीकानेर जिले से जुड़ी है। यहां खारा स्थित कंवरसेन लिफ्ट नहर के पास बैठकर किरण कपड़े धो रही थी। इसी दौरान नहर के पास फिसलन होने पर उसका पैर फिसल गया और वह उसमें गिर पड़ी। जैसे ही किरण नहर में गिरी तो उसने बचाओ बचाओ कहते हुए चिल्लाना शुरू किया। पत्नी किरण की आवाज सुनकर उसका पति राजेन्द्र बचाने के लिए नहर की ओर दौड़ा। इसके बाद आनन-फानन में राजेन्द्र ने पत्नी को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद तो राजेन्द्र भी नहरी पानी में डूब गया।

फैक्ट्री में काम करते थे दोनों
सांकेतिक फोटो
जैसे ही ये खबर आसपास के इलाके में फैली, लोगों ने तुरंत हादसे के बारे में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जामसर थाना पुलिस और गोताखोर की टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पति और पत्नी के शव नहर से बाहर निकाले। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों से पता लगा कि राजेन्द्र कुमार और उसकी पत्नी किरण यहां पिछले 15 दिनों से एक फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों पति—पत्नी हरियाणा के रहने वाले थे।