फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Husband first demands dowry and threat

पति का ये कैसा रूप! पहले मांगा दहेज और अब...

Thu, 14 Sep 2017 05:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 14 Sep 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
Husband first demands dowry and threat
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला
पहले पत्नी को दहेज के लिए परेशान किया और जब उसने शिकायत पुलिस में कर दी तो केस वापस लेने के लिए धमकियों का सिलसिला चल पड़ा।
विज्ञापन


मामला अलवर का है। यहां के अरावली विहार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने उसके पति और दोस्तों द्वारा तलाक का केस वापस लेने को लेकर जान से मारने की धमकी देने की बात कही है।पुलिस द्वारा पीड़िता के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता हेमा शर्मा ने बताया कि उसकी शादी 17 फरवरी 2016 में गोविंदगढ़ के रामबास में धीरज शर्मा के साथ हुई थी।

शादी के दो-चार महीनों बाद ही ससुराल द्वारा पीड़िता को दहेज और पैसों के लिए तंग किया जाने लगा। उसके बाद पीड़िता अपने घर वापस आ गई। उसने अपने पति पर तलाक का मुकदमा कर दिया।
विज्ञापन


 

रास्ते में नकाबपोश युवकों ने रोका

Husband first demands dowry and threat
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
आज पीड़िता जब मॉडर्न डिफेंस कॉलेज में अपनी B.Ed की क्लास लेने के लिए जा रही थी। तभी राम मंदिर के समीप बाइक पर आए दो नकाबपोश युवकों ने उसे दायर केस वापस लेने को कहा। उन्होंने धीरज को तलाक ना देने को भी कहा। उसके बाद युवकों ने जेब से लिक्विड की बोतल निकाली।

उन्होंने उसको जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पीड़िता कॉलेज के बाहर बेहोश हो गई। उसे इलाज के लिए सुनील नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed