फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Husband firing on hi wife and sister-in-law firing in jaipur

पूर्व सैनिक ने सरेआम पत्नी के सिर पर मारी गोली, पिस्टल जाम होने से बची साली

Thu, 29 Jun 2017 07:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 29 Jun 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
Husband firing on hi wife and sister-in-law firing in jaipur
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात - फोटो : Vishnu Sharma
एक सिरफिरे पति ने स्कूल में इंटरव्यू देने गई पत्नी पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। इसी स्कूल में टीचर साली जब अपनी बहन को बचाने पहुंची, तो उसने उस पर भी फायरिंग का प्रयास किया। पिस्टल जाम होने से साली पर गोली नहीं चल पाई, लेकिन पत्नी को गोली लगने से उसकी हालत नाजुक चल रही है।
विज्ञापन


सरेआम हुई इस वारदात के बाद हमलावर अपनी कार में बैठकर फरार हो गया। फायरिंग की पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसकी मदद से आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन


वैशालीनगर थाना पुलिस के मुताबिक वारदात हनुमान नगर विस्तार स्थित एनवाईएमपीएच प्ले स्कूल के बाहर हुआ। वैशाली नगर निवासी पूनम कंवर इस स्कूल में इंटरव्यू देने गई थी। दोपहर करीब 2 बजे वह इंटरव्यू देकर स्कूल से ज्योंही बाहर गेट पर आई। तभी सामने कार में मौजूद पति भवानी सिंह निकलकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवानी ने रिवॉल्वर से पूनम कंवर पर फायरिंग कर दी। इससे एक गोली उसे छूकर निकल गई। जबकि दूसरी गोली उसके सिर के पास जाकर लगी और वहीं फंस गई। इससे पूनम कंवर गिर पड़ी।

पुलिस फरार हुए आरोपी भवानी सिंह की तलाश में जुट गई है। वह पूर्व सैनिक रहा है और फिलहाल टैक्सी कार चलाता है।

बहन को बचाने के लिए जीजा पर किया हैलमेट से वार

Husband firing on hi wife and sister-in-law firing in jaipur
एनवाईएमपीएच प्ले स्कूल - फोटो : Amar Ujala
तभी इसी स्कूल में टीचर पूनम कंवर की बहन पूजा स्कूटी लेकर बाहर निकली। उसने जीजा भवानी सिंह को बहन पर फायरिंग करते देखा, तो हेलमेट से वार कर दिया। इससे भड़के भवानी सिंह ने उसे पकड़ कर उस पर ही फायरिंग की कोशिश की। लेकिन पूजा दौड़कर स्कूल के अंदर आ गई।

भवानी सिंह ने पूजा पर भी फायरिंग करने की कोशिश की। लेकिन मैग्जीन बाहर आ गई। इससे चार गोलियां निकलकर बाहर आ गई। इससे वह बच निकली और आरोपी भवानी सिंह वहां से अपनी कार में भाग निकला। सूचना मिलने पर स्कूल स्टॉफ ने पुलिस को सूचना दी। तब आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

वारदात के बाद पूजा ने गोली लगने से घायल हुई बहन पूनम कंवर को एक आॅटोरिक्शा में लेकर एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। उसकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। पूनम के गले को चीरते हुए गोली सिर की तरफ जाकर फंस गई।

चिकित्सकों की एक टीम पूनम के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed