फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   hotel owner father son murdered

होटल मालिक बाप—बेटे की नृशंस हत्या, दुर्गंध फैली तो....

Wed, 15 Mar 2017 12:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 15 Mar 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
hotel owner father son murdered
होटल जहां हत्या हुई।
जयपुर के मानसरोवर में मध्यम मार्ग पर एक निर्माणाधीन होटल में बीती शाम बाप—बेटे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बाप—बेटे होटल के मालिक बताए जा रहें है। मानसरोवर थाना पुलिस के अनुसार राजनारायण सक्सेना का शव होटल के ग्राउंड फ्लोर पर मिला है जबकि उनके बेटे सौरभ का शव होटल की प्रथम मंजिल पर मिला है। घटना की जानकारी तब मिली आसपास शवों की दुर्गंध फैल गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची एफएसएल टीम व डॉग स्क्वॉयड भी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम के अनुसार हत्या दो—तीन दिन पूर्व की गई है।
विज्ञापन


रात्रि नौ बजे मिली जानकारी
घटना की जानकारी पुलिस को मंगलवार रात्रि करीब नौ बजे मिली। पुलिस के अनुसार अंदेशा है कि राजनारायण की हत्या सिर पर पत्थर मारकर की गई है। जबकि बेटे सौरभ की हत्या गला घोंटकर की गई है। दोनो बाप—बेटे निर्माणधीन होटल मेंं ही रहते थे। वे अपने घर को ही होटल में बदल रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस को है आशंका
पुलिस को सौरभ के कमरे  से सात मोबाइल मिले हैं। जिनसे देश के कई शहरों से कॉल की गई है। पुलिस को आशंका है कि हत्या रंजिश में की गई हैं। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ही किसी से ज्यादा बोलते नहीं थे। जहां राजनारायण की पत्नी की करीब एक वर्ष मौत हो चुकी है। वही सौरभ का तलाक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed