फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Honeypreet was staying here in his relative's house in Hanumangarh.

हनीप्रीत ने यहां काटी थी एक रात, न खाया, न सोई...बस रोती रही

Fri, 22 Sep 2017 01:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 22 Sep 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
Honeypreet was staying here in his relative's house in Hanumangarh.
फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो
दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की सबसे खास राजदार हनीप्रीत को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि लुक आउट नोटिस होने के बाद हनीप्रीत ने एक दिन के लिए अपने रिश्तेदार के यहां शरण ली थी।
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो हनीप्रीत राजस्थान के हनुमानगढ़ जंक्शन गई थी। वहां उसने एक दिन का समय निकाला। एक रात बिताई और अगली सुबह रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि यह रिश्तेदार कोई और नहीं बल्कि हनीप्रीत के भाई का ससुराल पक्ष ही था।  
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस ने इसे लेकर रिश्तेदारों से पूछताछ भी की। अब तक रिश्तेदार इस बात से साफ तौर पर स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इस रिश्तेदार को पूर्व पार्षद बताया जा रहा है। कहा जा रहा है उस रात हनीप्रीत ने खाना नहीं खाया। रात भर वह परेशान रही। उसकी आंखों से आंसू बहते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस ने दी थी दबिश

Honeypreet was staying here in his relative's house in Hanumangarh.
हनीप्रीत इन्सां
गौरतलब है कि पुलिस को हनीप्रीत के राजस्थान में होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और राजस्थान के श्रीगंगानगर में हनीप्रीत की तलाशी का अभियान शुरू कर दिया गया। श्रीगंगानगर स्थित गुरुसर मोडिया गांव में राम रहीम का डेरा स्थित है। डेरे के एक बालिका विद्यालय में हनीप्रीत के छिपे होने की सूचना थी।

इसके बाद तीन थानों की पुलिस को मौके पर लगा दिया गया। पुलिस ने स्कूल घेर लिया गया और फिर सर्च शुरू हुआ। सर्च में पुलिस को एक महिला हाथ लगी लेकिन वो हनीप्रीत नहीं थी।

जानकारी के मुताबिक इस महिला का नाम हनीप्रीत नहीं बल्कि जसमीत थी। इसके बाद हर तरफ चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सूत्रों का कहना है कि जसमीत ही वह महिला है जो हनीप्रीत की खास राजदार है।


 

नेपाल में भी आई थी नजर

Honeypreet was staying here in his relative's house in Hanumangarh.
हनीप्रीत इंसा, आदित्य इंसा
इससे पहले खबरें आई थी कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की राजदार हनीप्रीत को काठमांडू से करीब 60 किलोमीटर दूर देखा गया था। राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार हुए राम रहीम के करीबी प्रदीप गोयल ने जानकारी दी थी कि हनीप्रीत नेपाल भाग गई है।

जिसके बाद हरियाणा पुलिस को अपने सूत्रों से यह जानकारी हासिल हुई कि हनीप्रीत को नेपाल में देखा गया है। हनीप्रीत की फोटो जब स्थानीय लोगों को दिखाई गई तो दो लोगों ने बताया है कि बीते दो ​सितंबर तक हनीप्रीत उनके नजदीक ​के मकान में ही थी, लेकिन उसके बाद से वह गायब है।

वहीं कुछ लोगों ने हनीप्रीत को काठमांडू के नजदी​क स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुर्के में भी देखा। पुलिस के अनुसार हनीप्रीत ने अपना हुलिया पूरी तरह बदल ​लिया है। वह नेपाल में ​​निजी कार में नहीं, बल्कि टैक्सी में घूमती नजर आई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed