फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Heavy rain warnings, administration and rescue team alert

हाड़ौती में भारी वर्षा की चेतावनी, प्रशासन व रेस्क्यू टीम अलर्ट

Fri, 28 Jul 2017 07:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 28 Jul 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
 Heavy rain warnings, administration and rescue team alert
Weather - फोटो : File Photo
मेवाड़ और मारवाड़ के बाद राजस्थान के हाड़ौती में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने हाड़ौती के लिए अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है तथा रेस्क्यू टीमों को मुस्तैद कर दिया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अलर्ट जारी हाड़ौती के कोटा, झालावाड़ व बारां जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस अलर्ट को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए इन जिलों में राहत बचाव दल तैनात कर दिए हैं।आज बारां, कोटा समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश होने से नदी-नालों में पानी की आवक बढ़ गई। कुछ जगह पानी भरने के भी समाचार है। 
विज्ञापन


मारवाड़ और मेवाड़ में पिछले चार-पांच दिन से भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। हालांकि कुछ इलाकों में बारिश थमने से स्थिति नियंत्रण में है। आपदा प्रबंधन एवं राहत सचिव हेमन्त गेरा ने बताया कि जालौर, सिरोही और पाली में जलस्तर कम होने के कारण स्थिति में थोड़ा काबू में आई है। जालौर जिले के सांचौर में अभी तक 648 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। गेरा के मुताबिक आज बारिश की वजह से किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है। एक जून से अभी तक वर्षा और डूबने की वजह से करीब 22 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed