{"_id":"594ba91c4f1c1bd8688b4952","slug":"grazes-recovered-from-the-possession-of-the-pessengerss-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर में रेलयात्री के कब्जे से दो किलो चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अजमेर में रेलयात्री के कब्जे से दो किलो चरस बरामद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
रेलयात्री से दो किलो चरस बरामद
- फोटो : Amar Ujala
अजमेर में जीआरपी थाना पुलिस ने बीती देर रात को कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ के साथ अधेड़ रेल यात्री को गिरफ्तार कर लिया। बिहार निवासी अधेड़ के कब्जे से जीआरपी ने दो किलो चरस जब्त की है। वृद्ध के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मुख्य तस्कर का सुराग लगाया जा रहा है।
जीआरपी थानाधिकारी सम्पतराज ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी 65 वर्षीय अवध बिहारी सिंह है। बीती देर रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर गश्त के दौरान जवानों को अवध बिहारी नजर आया। तब उसकी गतिविधि देखकर जीआरपी के जवानों को संदेह हुआ। इस पर उससे पूछताछ की गई।
हैंडबैग की तलाशी लेने को कहा तो अवध बिहारी ने हंगामा खड़ा कर दिया। आखिरकार, जब जवानों ने उसे हिरासत में लेकर हैंडबैग की तलाशी ली तो उसमें दो किलो चरस बरामद हुई। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह चरस कहां से लेकर लाया है और किसे सप्लाई करने वाला था। इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।