{"_id":"58fa343b4f1c1b92338b4a73","slug":"gold-for-betting-now-in-gambling","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ में अब दांव के लिए Gold, अजमेर में धरे गए 15 जुआरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआ में अब दांव के लिए Gold, अजमेर में धरे गए 15 जुआरी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 22 Apr 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
अजमेर में धरे गए 15 जुआरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकद लेन—देन पर केंद्र सरकार की नई नीतियों का असर जुआ पर भी पड़ रहा है। जुआरी अब नकदी के साथ सोना—चांदी भी दांव पर लगाने लगे है। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को अजमेर में सामने आया। यहां पुलिस ने जुआ खेल रहे 15 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 3.40 लाख रुपए नकद के साथ दो लाख का सोना भी बरामद किया है।
पुलिस को अजमेर के विजयनगर में रीको एरिया के रंग महल में जुआं खेलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने वहां छापा मारा तो कई लोग वहां दाने से जुआ खेल रहे थे। वहां पर मौजूद 15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये सभी आरोपी अजमेर के बाहर के है और यहां आकर जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार किए आरोपियों में रामस्वरूप, चेनाराम पटेल और छन्नाभाई पहले भी लाखों रुपए के जुआ खेलते गिरफ्तार हो चुके है। बताया जा रहा है कि भीलवाड़ा निवासी रफीक यहां जुआ खिला रहा था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से छह वाहन, 21 मोबाइल, 3.40 हजार रुपए नकद और करीब 70 ग्राम सोना जब्त किया है। जब्त सोने की कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है।