फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Get rid of 13 child labor in alwar

12 घंटे तक काम करवाकर इन बच्चों को दे रहे थे 50 रुपए

Mon, 29 May 2017 06:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 29 May 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
Get rid of 13 child labor in alwar
ब्रेड फैक्ट्री, जहां से बाल श्रमिक मुक्त करवाए - फोटो : amar ujala
अलवर में मानव तस्करी विरोधी यूनिट और चाइल्ड लाइन द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोमवार को 13 बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया है। इन बच्चों को पश्चिम बंगाल और बिहार से अलवर लाया गया था।
विज्ञापन


मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी रामरूप मीणा ने बताया कि चाइल्ड लाइन संयुक्त टीम के साथ सुबह एमआईए स्थित ब्रेड की फैक्ट्री में बाल श्रमिकों को मुक्त करवाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान यहां भट्टियों पर काम करते हुए 13 बाल श्रमिक पाए गए। बाल श्रमिकों ने टीम को बताया कि उन्हें पश्चिम बंगाल और बिहार से परिजनों को कुछ पैसे देकर अलवर लाया गया है। बाल श्रमिकों ने यह भी बताया कि उनसे लगातार 12 घंटे काम कराने के बदले 50 रुपए प्रतिदिन का भुगतान दिया जाता था।
विज्ञापन


टीम बच्चों को फैक्ट्री से मुक्त करवाकर एमआईए थाना लाई। यहां फैक्ट्री संचालक देवेंद्र अग्रवाल, मैनेजर प्रमोद कुमार और प्रोडक्शन मैनेजर राकेश सैनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। चाइल्ड लाइन द्वारा बच्चों का सामान्य चिकित्सालय में मेडिकल भी कराया गया ताकि उनकी उम्र का पता चल सके। फिलहाल टीम मेडिकल कराकर आगे की कार्यवाही में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed