फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gangrape with minor girl, blackmailed for five lakh rupees in alwar

नाबालिग बालिका से गैंगरेप, ब्लैकमेल कर मांगे पांच लाख रुपए

Sun, 18 Jun 2017 01:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 18 Jun 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
 Gangrape with minor girl, blackmailed for five lakh rupees in alwar
rape with minor - फोटो : Demo pic
अलवर जिले के भिवाड़ी में एक नाबालिग बच्ची से गैंगरेप के बाद कर उसे ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया है। वारदात में शामिल नामजद आरोपी भी नाबालिग ही बताए जा रहे है। जिनके खिलाफ पीड़िता के भाई ने फूलबाग  थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरु कर दी है।
विज्ञापन


बताया यह भी जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़िता से दुष्कर्म के बाद मोबाइल फोन से वीड़ियो भी बनाया था। इसके बाद वे उसे बदनाम करने की धमकियां देकर रुपयों की मांग कर रहे थे। इसमें एक लाख रुपए उन्होंने पीड़िता से ले भी लिए। लेकिन इसके बाद भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करना जारी रखा। जिससे परेशान होकर पीड़िता के भाई ने शनिवार रात को पुलिस थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नाबालिग पीड़िता फूलबाग थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली है। इसी गांव में रहने वाले एक नाबालिग युवक ने उससे दोस्ती गांठ ली। करीब दो तीन— माह पहले उसे सूनसान जगह ले गया। जहां आरोपी और उसके तीन चार अन्य साथियों ने मिलकर बालिका से दुष्कर्म और आपत्तिजनक हरकतें की। मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकियां देकर उसे ब्लैकमेल किया और पांच लाख रुपयों की मांग की। तब परेशान होकर बालिका ने अपने भाई को बताया। इसके बाद भाई ने भी आरोपियों से बातचीत कर समझाया। लेकिन उन्होंने ब्लैकमेल करना जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed