फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   gangrape in ajmer

अजमेर में नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप

Sun, 23 Apr 2017 08:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 23 Apr 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
gangrape in ajmer
अजमेर के मसूदा थाना क्षेत्र में रविवार को एक नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप करने का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मसूदा थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि  किशोरी का गांव के ही दो युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे अन्यत्र ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी तब लगी जब पीड़िता जैसे—तैसे अपने घर पहुंची और अपनी मां को अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी। पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपित सादिर और इमामुद्दीन के खिलाफ पोक्सो और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना भी करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि भी हुई है।


गौरतलब है कि रविवार दोपहर सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र में भी एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। इसके बाद पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। इसे देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सीकर से जयपुर रैफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed