फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   frauds by making a partner in business

बिजनेस में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 65 लाख की ठगी

Sun, 07 May 2017 08:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 07 May 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
frauds by making a partner in business
demo pic - फोटो : अमर उजाला
अजमेर के प्रतिष्ठित व्यापारी ने बिजनेस में पार्टनर बनाने का झांसा देकर भीलवाड़ा के अन्य व्यापारी से 65 लाख रुपए हड़प लिए। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अजमेर के व्यापारी विजय गर्ग के खिलाफ भीलवाड़ा के व्यापारी भरत शर्मा ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसके भीलवाड़ा निवासी मित्र नवीन अग्रवाल ने विजय से उसकी मुलाकात करवाई थी। इसके बाद विजय से उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती करने के बाद विजय ने चौपहिया वाहन के शोरूम में हिस्सेदारी डालने की बात कहते हुए 65 लाख रुपए की डिमांड रखी। इसके बाद उसने एक साल पहले रुपए दे दिए। रुपए की एवज में उसने गारंटी के तौर पर चेक भी दे दिए।
विज्ञापन


तीस फीसदी की हिस्सेदारी होने व हर माह लाभ देने की बात कही। इसके बाद आज तक उसने कोई लाभ नहीं दिया। जब भी लाभ देने की बात वह विजय से करता तो वह बात को टाल देता। इस पर परेशान होकर जैसे ही उसने विजय पर दबाव बनाना शुरू किया तो उसने जल्द ही रुपए लौटाने का आश्वासन दिया। ऐसा करते हुए जब एक साल हो गया तो उसे रुपए हड़पे जाने का अहसास हुआ। सिविल लाईन थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि आरोपित विजय गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी से रुपए हड़पने के संबंध में मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed