{"_id":"5a06fdea4f1c1b70548bc700","slug":"fraud-gang-arrested-by-rajasthan-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस 21 कदम आंख बंद कर चलो, इसके बाद जब आंख खोली तो... ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस 21 कदम आंख बंद कर चलो, इसके बाद जब आंख खोली तो...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 11 Nov 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
अरे...कहां जा रही हो, आप पर तो देवी मेहरबान है। सुनो बहनजी...आप क्यों दुखों में हो, आप पर तो देवता का साया मंडरा रहा है। ये गैंग ऐसे ही महिलाओं को निशाना बनाती है जिसका आज राजस्थान पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।
जयपुर में आज डीसीपी ईस्ट कुंवर राष्ट्रदीप ने एक ऐसी गैंग का खुलासा किया है जो रास्ते चलती महिलाओं पर बुरा साया होने का डर दिखाकर उनसे रुपए और जेवरात लूट की वारदात को अंजाम देते। डीसीपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में फिरोज, रफाकत, अकबर अली, सादक हसन, ईलियास हुसैन और मोहम्मद रफी शामिल है। साथ ही इस गैंग के तीन आरोपी अभी फरार हैं जिन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपित उत्तराखंड के कोपा ठंडा नाला स्थित गुजर भोज गांव के रहने वाले हैं।

Trending Videos
यहां रुकते थे होटलों में
पुलिस को पिछले कई दिनों से जयपुर में महिलाओं से लूट होने की लगातार जानकारी मिल रही थी। लूट का तरीका देवी-देवताओं का प्रकोप दिखाकर वारदात करना था। इसके बाद सतर्क हुई पुलिस ने एक टीम का गठन किया। टीम ने जांच पड़ताल के बाद गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
पुलिस के अनुसार गिरोह के लोग राह चलती महिलाओं को पहले तो साये का डर दिखाते और उनसे जेवरात उतरवाकर 21 या 32 कदम चलने की कहते। इस दौरान जब महिला गिरोह के सदस्य को सभी जेवरात उतारकर दे देती और आंख बंद करके उनके साथ चलती। थोड़ी दूरी पर जब महिला आंखें खोलती तो पता चलता कि जेवरात साथ लेकर चलने वाला शख्स तो फरार हो चुका है।
गिरोह ने उत्तरप्रदेश और राजस्थान में ऐसी सैकड़ों वारदात करना कबूला है। वे वारदात करने वाले शहर होटलों में रुकते और फिर काम होने पर फरार हो जाते। जयपुर में भी गिरोह ने तीन दर्जन वारदात की।