फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Four months ago, ran away from police custody now accused arrest in jaipur

चार माह पहले पुलिस को गच्चा देकर भागा, ईनामी बदमाश व साथी गिरफ्तार

Mon, 21 Aug 2017 07:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 21 Aug 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
Four months ago, ran away from police custody now accused arrest in jaipur
पुलिस के बीच आरोपी राहुल नंदा व अर्जुन सिंह - फोटो : Vishnu Sharma
करीब चार महिने पहले पुलिस को गच्चा देकर भाग निकले एक ईनामी बदमाश और उसके साथी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो चाकू व पल्सर बाइक भी बरामद हुए है। 
विज्ञापन


यह कार्रवाई जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के नार्थ जिले में माणकचौक थाना पुलिस ने की। डीसीपी नार्थ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि नाहरसिंह बाबा कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी गिरफ्तार आरोपी राहुल नंदा उर्फ राजकुमार उर्फ राजा उम्र 34 साल और उसका साथी अर्जुन सिंह उर्फ मोनू है। आरोपी राहुल नंदा पांच हजार रुपए का ईनामी बदमाश है। उसके खिलाफ लूट व हत्या के प्रयास के अलावा करीब 24 मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन


उसे अपहरण, आत्महत्या के प्रयास व अपहरण के केसों में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। आज माणकचौक थाने के हैडकांस्टेबल अशोक पूनियां व कांंस्टेबल मोहम्मद इस्लाम को फरार राहुल देवंदा के जनता मार्केट में डेयरी बूथ के पास होने की सूचना मिली। दोनों पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना थानाप्रभारी चैनाराम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यूं पुलिसकर्मियों से सांठगांठ कर भागा था नंदा

Four months ago, ran away from police custody now accused arrest in jaipur
jail - फोटो : Demo pic
​सीओ बृजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि इसके बाद हैडकांस्टेबल अशो​क सिंह व हरिओम सिंह, कांस्टेबल ओमपाल व अन्य की टीम जनता मार्केट पहुंची। जहां पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर आरोपी राहुल नंदा और उसे हिरासत से भागने में मदद करने वाले अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

कुछ माह पहले उसे जवाहर नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जहां उसने जेल से भागने की साजिश रची। गत 28 मई को उसने बीमारी का बहाना बनाया। तब दो पु​लिसक​र्मी उसे एसएमएस अस्पताल ले गए। वहां राहुल ने दोस्त अर्जुन सिंह की मदद से दोनों  सिपाहियों से सांठगांठ कर ली और फिर अपने घर चला गया। वहां दोनों पुलिसकर्मियों को गच्चा देकर भाग निकला। तब से पुलिस को राहुल की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed