{"_id":"59e986ef4f1c1b7a548b826b","slug":"four-boys-die-in-road-accident-in-udaipur-four-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलसुबह यूं आई चार युवकों की मौत, संभलने का मौका भी नहीं मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलसुबह यूं आई चार युवकों की मौत, संभलने का मौका भी नहीं मिला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
दिवाली की रात पूरी बीती भी नहीं थी कि एक सड़क हादसे ने चार युवकों को मौत की नींद सुला दिया। अलसुबह हुए एक सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर कार से हो गई। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और चार घायल हो गए।
ऋषभदेव थानांतर्गत सोमकागदर गांव में शुक्रवार तड़के एक कार ट्रक में घुस गई जिससे 4 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार तड़के उदयपुर से डूंगरपुर के लिए 8 युवक एक कार में सवार होकर निकले। ऋषभदेव थाना क्षेत्र के सोमकागदर गांव के पास तड़के साढ़े चार बजे कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। कार में सवार महिपालसिंह निवासी रेलड़ा डूंगरपुर, चंद्रवीरसिंह निवासी गामड़ी अहाड़ा, दिग्वीजयसिंह मांडवा और ललित तम्बोली निवासी डूंगरपुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी मृतक व घायलों की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है।

कार में फंस गए शव, बड़ी मशक्कत से निकाला
Road Accident
ऋषभदेव थानेदार कानसिंह के अनुसार कार में 8 लोग सवार थे, जिनमें से 4 आगे बैठे थे और 4 पीछे वाली सीट पर बैठे थे। आगे बैठे चारों युवक की मौकेपर मौत हो गई। घायलों को उदयपुर एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना में गोपाल सोनी निवासी उदयपुर हाल डूंगरपुर, हैप्पी भटीजा निवासी डूंगरपुर, प्रकाश सिंधी निवासी डूंगरपुर, कपिल भटीजा निवासी डूंगरपुर को उदयपुर रैफर किया गया है।
दुर्घटना इतनी भयावह थी कि आगे की सीट पर बैठे चारों लोग के शव बुरी तरह क्षतविक्षित होकर कार के अंदर फंस गए थे, जिन्हें क्रेन की सहायता से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। घटना के बाद ऋषभदेव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया।