{"_id":"594be1234f1c1b505d8b4853","slug":"foreign-girl-abusive-in-mall-a-teenager-caught-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल में विदेशी महिला पर्यटक से अभद्रता, किशोर को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मॉल में विदेशी महिला पर्यटक से अभद्रता, किशोर को पकड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोटवाड़ा पुलिया के पास ट्राइटन मॉल में गुरुवार देर शाम को एक विदेशी महिला पर्यटक से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने पर मनचला मॉल में ही इधर—उधर भाग गया। इसके बाद महिला ने मॉल के सुरक्षा गार्डस और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद झोटवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तत्काल सुरक्षाकर्मियों ने मॉल के दरवाजे बंद कर दिए। ताकि आरोपी को वहां से भागने का मौका नहीं मिले।
उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने मॉल में लगे सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की फुटेज खंगाली। तब आरोपी किशोर का सीसीटीवी फुटेज में चेहरा सामने आया। तब पुलिस ने कुछ देर की मशक्कत के बाद किशोर को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।