फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Five-year-old boy kidnapped from jaipur found in dholpur kidnapper demanded Rs 2 lakh

मासूम को उठा कर ले गए चंबल के बीहड़ों में, मांग रहे थे फिरौती, लेकिन...

Thu, 28 Dec 2017 04:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 28 Dec 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
Five-year-old boy kidnapped from jaipur found in dholpur kidnapper demanded Rs 2 lakh
अपहृत बच्चा, जिसे सकुशल मुक्त करवाया - फोटो : Amar Ujala
परिचित होने का लाभ उठाकर कुछ युवक पांच साल के एक बच्चे का कल दोपहर अपहरण कर भाग निकले। वारदात के बाद अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के पिता को फोन कर बच्चे को छोड़ने की एवज में दो लाख रुपए की फिरौती मांगी।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज मामला है राजधानी जयपुर के प्रताप नगर थाना इलाके का। यहां रहने वाले पांच साल के एक बालक के पिता एक फैक्ट्री में ठेकेदारी करते हैं। मां भी मजदूरी करती है। इससे माता- पिता के काम पर जाने के बाद बच्चा अपने घर में ही रहने वाले अन्य पड़ौसी किराएदारों के यहां खेलता है।
विज्ञापन


कल दोपहर करीब 12 बजे तीन चार युवक कुशल के घर पहुंचे और फिर बच्चे को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गए। उधर, देर शाम को बच्चे के माता-पिता घर पहुंचे तभी उन्हें एक फोन आया। जिसमें फोनकर्ता ने दंपत्ति से बातचीत कर उनके बेटे का अपहरण करने की जानकारी दी। साथ ही, दो लाख रुपए की फिरौती लेकर बुलाया। तब पिता ने सांगानेर थाने में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तब अलग अलग पुलिस टीमें गठित की। वारदात का पता चलने पर पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चे को बरामद करने के लिए आॅपरेशन शुरू किया।

बच्चे को छुड़ाने के लिए इस तरह चलाया अॉपरेशन

Five-year-old boy kidnapped from jaipur found in dholpur kidnapper demanded Rs 2 lakh
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
पुलिस अॉपरेशन के तहत आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवा कर लोकेशन ली गई। दूसरी तरफ, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें तीन-चार संदिग्ध युवक बच्चे को अगवा कर ले जाते हुए नजर आए।

फोन कॉल की ​लोकेशन करौली व धौलपुर आई। तब पुलिस टीमों को वहां भेजा गया। डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने धौलपुर एसपी राजेश चौधरी व करौली एसपी अनिल कयाल से संपर्क कर सहयोग लिया। इसके बाद आज दोपहर को पुलिस ने नाकाबंदी करवाकर धौलपुर जिले के एक कस्बे से अपहृत बच्चे को मुक्त करवाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

आखिरकार आज पुलिस ने बच्चे को सकुशल धौलपुर जिले से मुक्त करवा कर लिया और चार अपहरणकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उन्हें पुलिस टीम जयपुर लेकर रवाना हो गई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि अपहरण करने वाले लोग बच्चे के पिता के परिचित हैं। ये एक दूसरे पहले से जानते हैं। संभवतया इनके बीच रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed