{"_id":"59b2a2e64f1c1beb7f8b50cd","slug":"five-persons-arrested-with-arms-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े का बदला लेने आए पांच हथियारबंद युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े का बदला लेने आए पांच हथियारबंद युवक गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 08 Sep 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
पांच हथियारबंद युवक गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने साथी के झगड़े का बदला लेने आए हथियारबंद पांच युवक वारदात से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पांचों युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी कट्टा, तीन कारतूस और धारदार हथियार बरामद किए है। यह कार्रवाई जयपुर पूर्व में बजाज नगर थाना पुलिस ने की है।
डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी केशव जाट (28) निवासी सेवर, भरतपुर, दूसरा आरोपी राघव जाट (19) निवासी फतेहपुर सीकरी, आगरा उत्तरप्रदेश, तीसरा आरोपी आकाश जाट (22) निवासी चिकसाना, भरतपुर, चौथा आरोपी मुकुल उर्फ चिंटू जाट(22) निवासी मथुरागेट, भरतपुर और पांचवां आरोपी दीपेंद्र उर्फ पिंटू जाट (23) निवासी उन्देरा, फतेहपुर सीकर आगरा यूपी है।
इन आरोपियों में शामिल आकाश का जयपुर में किसी से झगड़ा था। उस युवक को सबक सिखाने के लिए ये लोग यूपी भरतपुर से जयपुर आए थे। लेकिन यहां बजाज नगर थानाप्रभारी मनोज कुमार गुप्ता को इसकी भनक लग गई और पुलिस टीम ने आरोपियों को धरदबोचा। तलाशी लेने पर उनसे देशी कट्टा, कारतूस व धारदार हथियार बरामद हुए।