{"_id":"592eb6df4f1c1bac0dbdb0b6","slug":"firing-on-property-businessman-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में प्रोपर्टी कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयपुर में प्रोपर्टी कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 31 May 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
प्रोपर्टी कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजाज नगर इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक प्रोपर्टी कारोबारी पर फायरिंग कर दी। लेकिन किस्मत ने कारोबारी को बचा लिया और गोली सफारी गाड़ी के शीशे से टकराकर रह गई।
वारदात की सूचना मिलने पर बजाज नगर, मालवीय नगर और जवाहर सर्किल पुलिस थानों के प्रभारी और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। नाकाबंदी भी करवाई लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पुलिस के मुताबिक जानलेवा हमला भांकरोटा निवासी प्रोपर्टी कारोबारी रोहित कुमावत पर हुआ। उनका जेएलएन मार्ग पर प्रोपर्टी का आॅफिस है। दोपहर करीब 12 बजे रोहित अपने घर से सफारी गाड़ी में रवाना होकर आॅफिस जा रहे थे। तभी एसएल कट रोड स्थित लाल बहादुर नगर में बाइक सवार तीन युवक आए। उन्होंने गाड़ी आगे लगाकर रोहित की गाड़ी रुकवाई। इसके बाद बेसबॉल के डंडे से वारकर गाड़ी का शीशा फोड़ दिया।
रोहित के मुताबिक बाइक सवार हमलावरों में एक व्यक्ति श्रवण सोनी था। जो कि हिस्ट्रीशीटर है। उसने पिस्तौल से तीन गोलियां चलाई। लेकिन वह सीट के पीछे छिप गया। जिससे उसकी जान बच गई। इसके बाद बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
रोहित ने बजाज नगर थाने में श्रवण सोनी व अन्य दो जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। रोहित के मुताबिक करीब एक माह पहले भी श्रवण ने उनके भांकरोटा स्थित मकान पर फायरिंग की थी।