{"_id":"5984277a4f1c1b03608b45bd","slug":"firing-in-the-industrial-area-the-young-man-shot-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ का बदला लेने के लिए फायरिंग, युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थप्पड़ का बदला लेने के लिए फायरिंग, युवक की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या
- फोटो : Amar Ujala
राजधानी में बदमाश किस कदर बेखौफ हो चुके है इसकी एक बानगी देर रात देखने को मिली। रात करीब ढाई बजे शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने परिचित की सरेराह गोली मार हत्या कर दी।
यह सनसनीखेज वारदात जयपुर के सांगानेर सदर थाना इलाके में सीतापुरा इंडस्ट्रीयल एरिया में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात महात्मा गांधी अस्पताल के सामने कुछ बदमाशों शराब के नशे में झगड़ा हो गया। इस दौरान साथी को एक थप्पड़ मारने से मामले ने और तूल पकड़ लिया। इस दौरान एक युवक ने मानसरोवर निवासी गौरव उर्फ़ गोल्डी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से दो गाड़ियों में बैठकर भाग निकले।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वारदात के बाद आज सुबह तक फायरिंग करने वाले बदमाश की शिनाख्त कल्लू के रुप में की है। वह आदतन अपराधी है और भरतपुर का रहने वाला है। वारदात के बाद से फरार है। वहीं, हत्या का शिकार गौरव उर्फ गोल्डी जयपुर के कटेवा नगर, मानसरोवर में रहता था और मूल रुप से भरतपुर का था।

Trending Videos
यह थी झगड़े की जड़
revolver
- फोटो : Demo pic
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि यह वारदात वैशाली नगर निवासी सुनील चौधरी के रुपयों को लेकर हुई आपसी रंजिश में हुई। जिसमें गोल्डी बीच में आ गया था। नामजद कल्लू और गोल्डी एक दुसरे को अच्छे से जानते थे।
बीती देर रात कल्लू, जीतू ,गोल्डी और नारायण और उनके साथी महात्मा गांधी के बाहर पहुंचे थे। वे शराब के नशे में था। तभी कहासुनी होने पर गोल्डी ने जब कल्लू के एक दोस्त को थप्पड़ मारा तो उसे सहन नहीं हुआ और उसने गोल्डी के एक दोस्त को थप्पड़ मार दिया। इससे मृतक गोल्डी और कल्लू गुत्थमगुत्था हो गए। तभी कल्लू ने देसी कट्टे से गोल्डी पर फायरिंग कर दी।
इससे गोल्डी की मौके पर ही मौत हो गई। सांगानेर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आज सुबह शव का पोस्टमार्टम महात्मा गांधी में करवाया गया। मामले में पुलिस ने 5 युवकों को हिरासत में लिया है।