{"_id":"590de2a34f1c1b2904441635","slug":"firing-in-jhunjhunu-two-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से एक दिन पहले चली गोलियां, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से एक दिन पहले चली गोलियां, दो की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 06 May 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना इलाके के डूमोली खुर्द गांव में शनिवार शाम आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गोलियां चल गई। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस घर में रविवार को शादी समारोह का आयोजन होना था।
जानकारी के अनुसार डूमोली खुर्द गांव में गुर्जर परिवार में शादी का कार्यक्रम था। इसके चलते हरियाणा के नया गांव से पीहर पक्ष के लोग भात लेकर आए हुए थे। यहां इनके पहुंचने के बाद तीन बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने इन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में डूमोली गांव के जयपाल गुर्जर और हरियाणा के नया गांव के रहने वाले मुकेश गुर्जर को गोली लग गई। इस पर परिजन दोनों को लेकर सिंघाना अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
उधर, अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद जहां शादी की शहनाई बज रही थी वहां चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर नाकाबंदी भी कराई, लेकिन हमलावर भाग निकले। पुलिस के अनुसार फायरिंग किसी पुरानी रंजिश को लेकर की गई है। हालांकि, अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।