{"_id":"599d589a4f1c1bdf6c8b4c86","slug":"firing-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी के लिए दिनदहाड़े दुकानों में घुसकर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी के लिए दिनदहाड़े दुकानों में घुसकर फायरिंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 23 Aug 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हमलावर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद हैं इसकी बानगी आज देखने को मिली। यहां दिनदहाड़े हमलावरों ने बिना किसी खौफ के दुकानों में घुसकर फायरिंग की।
घटना अलवर जिले के भिवाड़ी में हुई। यहां बदमाशों ने दिनदहाड़े दो मिठाई विक्रेताओं और एक फर्नीचर के प्रतिष्ठानों पर गोलियां चलाई। कार में सवार होकर आए चार बदमाशों ने पहले भिवाड़ी के यूआईटी थाना क्षेत्र स्थित बीकानेर मिष्ठान्न भंडार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत का माहौल बना दिया। व्यापारी को धमकाने के बाद हेतराम चौक पर स्थित राणा फैमली रेस्टोरेंट पर दो बार फ़ायरिंग की।
जानकारी के अनुसार गज्जू गैंग द्वारा हफ्ता वसूली के लिए मिष्ठान्न भंडार के मालिक पर दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन व्यापारी द्वारा रुपए देने से मना कर दिया गया। इसके बाद आज गज्जू गैंग के द्वारा चेतावनी देने के लिए हवाई फायरिंग की और रंगदारी नहीं देने पर आगामी दिनों में सीधे गोलियों से भूनने की चेतावनी दी गई है।
पुलिस उपाधीक्षक भिवाड़ी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गैंग के बदमाशों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है।