{"_id":"597c5a024f1c1ba7378b4844","slug":"fire-in-udaipur-a-man-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव अफेयर में हुआ फायर, युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव अफेयर में हुआ फायर, युवक घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 29 Jul 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
इस युवक पर हुआ था हमला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉर्निंग वॉक कर रहे एक युवक को बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने फायर कर घायल कर दिया। इससे क्षेत्र में हडकम्प मच गया।
घटना उदयपुर शहर की है। नियमित रूप से रानी रोड़ पर मॉर्निंग वॉक करने वाले एक युवक कमल गहलोत पर आज सुबह मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आए दो लोगों ने एयरगन से फायर कर दिया। इससे कमल केे पेट और सीने में छर्रे घुस गए। उसे तत्काल महाराणा भूपाल अस्पताल पहुंचाया गया जहां आॅपरेशन कर छर्रे बाहर निकाल दिए।
इस घटना के बाद फरार हुए दोनों युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कराई, लेकिन हमलावरों को कोई सुराग नहीं लगा। अम्बामाता थाना पुलिस घायल के बयानों के आधार पर आरोपियों को नामजद कर अब आगे जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार कमल गहलोत वाल्मिकी कॉलोनी का रहने वाला है। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की बात सामने आ रही है। वहीं, चिकित्सालय में इलाज के दौरान घायल के परिजन और रिश्तेदार जमा हो गए। उन्होंने पुलिस के समक्ष आक्रोश जताते हुए हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।