{"_id":"594b8ca24f1c1b05768b4676","slug":"fight-in-jaisalmer-people-in-panic-market-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुट भिड़े, हुई पत्थरबाजी और बाजार बंद!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुट भिड़े, हुई पत्थरबाजी और बाजार बंद!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
झगड़े के बाद दुकानें बंद कर दी गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसलमेर जिले के फतेहगढ उपखण्ड मुख्यालय में बृहस्पतिवार सुबह एक मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। विवाद में दो गुटों में पहले हाथापाई हुई, उसके बाद पत्थरबाजी भी हुई। अचानक हुई पत्थरबाजी से लोग दहशत में आ गए। आनन फानन में इलाके की दुकानें बंद कर दी गई। दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी फतेहगढ़ पहुंचे तथा फिलहाल कस्बे में शांति का माहौल है।
जानकारी के अनुसार सवेरे एक दुकान के आगे हाथ ठेला लगाने पर जताए गए विरोध को लेकर विवाद हो गया। मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड लिया। विवाद के चलते दो गुट आमने सामने हो गए। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी भी हुई। पत्थरबाजी के चलते करीबन एक दर्जन लोगों को चोटें भी आई। सभी घायलों को उपचार के लिए फतेहगढ के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।
वहीं अचानक हुए घटनाक्रम से फतेहगढ उपखण्ड मुख्यालय के बाजार बंद हो गए। दहशत में आए दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौका स्थल पहुंचे तथा दोनों गुटों को समझाने के प्रयासों में जुट गए। वहीं भारी मात्रा में पुलिस जाब्ता फतेहगढ में तैनात कर दिया गया।