फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   fight between husband and wife at the station become headache for a child and grp police

पति-पत्नी झगड़े और मासूम को स्टेशन पर अकेला छोड़ चल दिए अपने-अपने रास्ते

Wed, 04 Oct 2017 03:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 04 Oct 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
fight between husband and wife at the station become headache for a child and grp police
train - फोटो : Demo pic
ट्रेन के सफर के बीच पति-पत्नी का झगड़ा उनके पांच साल के मासूम बच्चे और पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया।
विज्ञापन



यह मामला राजस्थान के दौसा रेलवे स्टेशन का है। जानकारी के अनुसार ट्रेन में सफर कर रहे एक तमिल दम्पती के बीच आपस में किसी बात पर जोरदार विवाद हो गया। वे दौसा स्टेशन पर उतरे तो मनमुटाव और बढ़ गया। इस झगड़े में पति-पत्नी अपने पांच साल के बच्चे को स्टेशन पर ही छोड़ कर अलग-अलग बोगी में जाकर बैठ गए।

मां-बाप के झगड़े की शामत मासूम बच्चे पर आ गिरी। वह रोते बिलखते स्टेशन पर इधर-उधर भटकता रहा। स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने जब बच्चे को रोते हुए और भटकते हुए देखा, तो उनका दिल पसीज गया। इन यात्रियों में से एक यात्री ने जीआरपी को सूचना देकर बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जब पुलिस ने की बच्चे से बात, तो खड़ी हो गई एक और समस्या

fight between husband and wife at the station become headache for a child and grp police
station
पुलिस ने बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया और उसे मनाने के लिए खाने-पीने की चीजें दीं। इससे बच्चा चुप हो गया। लेकिन पुलिस ने बच्चे से जैसे ही बातचीत करने का प्रयास किया, तो एक और समस्या खड़ी हो गई।

पुलिस ने बच्चे से बातचीत का प्रयास किया, तो वह हिन्दी भाषा नहीं समझा और वहीं पुलिस उसकी तमिल भाषा को नहीं समझ पा रही पाई। ऐसे में पुलिसकर्मी भी परेशान हो गए। आखिरकार रात को बच्चे को किसी तरह जीआरपी पुलिस ने संभाला।

बताया जा रहा है कि आज बच्चे की मां उसे लेने के लिए वापस दौसा स्टेशन पहुंची। इसके बाद पुलिस ने महिला की पहचान की और सभी औपचारिताएं पूरी कर बच्चा उसे सौंप दिया, जिसे लेकर महिला लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed