फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Father raped minor daughter

कलयुगी बाप! धमकी देकर नाबालिग बेटी से करता रहा गलत काम

Fri, 22 Sep 2017 12:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 22 Sep 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
Father raped minor daughter
प्रतीकात्मक तस्वीर
तीन बेटियों के बाप के सिर पर नशा ऐसा सवार हुआ कि उसने बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। बेटी ने विरोध किया तो दूसरी बेटियों को मार डालने की धमकी तक दे डाली। पिता के अत्याचार को सालभर सहने के बाद पीड़ित बेटी ने अपनी परेशानी पड़ोसियों को सुनाई। पुलिस ने तीनों बच्चियों को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


मामला उदयपुर शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र का है। मावली तहसील में सांगवा (घासा) निवासी पर उसकी 14 वर्षीय पुत्री ने ही दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए हिरणमगरी थाना पुलिस को रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के अनुसार तीन साल पहले परिवार सहित सभी गांव में रहते थे। नशे का आदी पिता आए दिन बच्चियों की मां से मारपीट करता था। लगातार प्रताड़ना से मां की मानसिक स्थिति खराब हो गई और वह अपने पीहर चली गई। पिता तीनों बेटियों को उदयपुर ले आया। और उसने वह किया जो कोई बाप करने की सोचता भी नहीं है।
विज्ञापन


 

बड़ी बेटी से करता था गलत काम

Father raped minor daughter
rape
उदयपुर आने पर पिता ने पहले सभी गोवर्धन विलास क्षेत्र में किराए का घर लिया था। इसके बाद धोल की पाटी (हिरणमगरी) क्षेत्र में किराए मकान लेकर वहां आ गए। यहां पिता उससे पिछले एक वर्ष से लगातार अपनी बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। मना करने पर उसकी छह व चार साल की दो छोटी बहनों को जान से मारने की धमकी देता रहा।

पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाले आरोपित पिता की करतूतों से परेशान किशोरी ने अपने पड़ोस की विश्वासपात्र महिला को इन सब की जानकारी दी। जब महिला ने यह सुना तो वह भी सकते में आ गई। वह उसे को लेकर हिरणमगरी थाने पहुंची। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया और उसकी रिपोर्ट पर प्राथमिकी दर्ज कर पिता को गिरफ्तार किया।

 

मां ने सुना तो सन्न रह गई

Father raped minor daughter
rape - फोटो : google
अब जब मानसिक रूप से पीड़ित मां ने तीनों बेटियों की स्थिति को सुना तो वह सन्न रह गई। वह  बाल कल्याण समिति कार्यालय गई। रोते हुए उसने बेटियों की कस्टडी देने की गुहार लगाई। समिति ने उसकी स्थिति देखकर बेटियों की एकाएक सुपुर्दगी नहीं की, लेकिन उसकी पीड़ा को समझ उसे सांत्वना जरूर दी।

वहीं समिति ने चाइल्ड लाइन को आदेश दिया कि पहले वह पीड़ित मां के घर का निरीक्षण कर रिपोर्ट दे, ताकि पता चल सके कि मां अपनी बच्चियों को रख पाने में सक्षम है या नहीं। फिलहाल सीडब्ल्यूसी ने तीनों बच्चियों को मदर टेरेसा ओपन शेल्टर में आश्रय दिया है। इधर, हिरणमगरी थाना पुलिस ने दर्ज मामले में आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जो न्यायिक अभिरक्षा में है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed