{"_id":"59f857f74f1c1b6f548ba12a","slug":"father-in-law-murder-in-nagaur-and-run-away","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को नहीं भेजने पर नशे में धुत दामाद ने ससुर की ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को नहीं भेजने पर नशे में धुत दामाद ने ससुर की ली जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 31 Oct 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पत्नी को साथ में नहीं भेजा तो गुस्साएं दामाद ने ससुर पर हमला कर दिया। जिससे ससुर की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
घटना राजस्थान के नागौर जिले की है। यहां थावला थाना इलाके में स्थित एक गांव में गजेन्द्र का ससुराल है। पत्नी से अनबन के चलते पिछले कुछ दिनों से वह अपने पिता के ही घर रह रही थी। इस पर बीते रविवार रात गजेन्द्र अपने ससुराल में पत्नी को लेने पहुंचा। नशे की हालत में देखकर ससुर मदनलाल ने बेटी को उसके साथ भेजने से इनकार कर दिया। इस पर एकबार तो वह वहां से लौट गया।

Trending Videos
फिर दोबारा पहुंचा और की वारदात
demo pic
- फोटो : File Photo
इसके बाद वह वापस सोमवार रात फिर से ससुराल पहुंचा। यहां नशे में धुत दामाद को देखकर ससुर ने फिर से उसे बेटी को साथ भेजने से मना कर दिया। इस बार दामाद गजेन्द्र गुस्से में हो गया और ससुर से झगड़ा करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि गजेन्द्र ने बीती रात ससुर मदनलाल पर पास ही पड़े पत्थर से हमला कर दिया। जिससे मदनलाल की जान चली गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गजेन्द्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गजेन्द्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।