फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Father and son murdered with knife in land dispute

जमीन को लेकर रंजिश,पिता पुत्र की चाकू से गोदकर हत्या

Fri, 07 Jul 2017 06:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 07 Jul 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
Father and son murdered with knife in land dispute
हत्या - फोटो : Demo pic
जमीन को लेकर चल रही आपसी रंजिश में आज खूनी संघर्ष हुआ। जिससें हथियारबंद बदमाशों ने पिता-पुत्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हमले में मृतक का एक बेटा और भाई भी गंभीर घायल हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंचती इसके पहले ही दोनों हत्यारे युवक अपनी पावर बाइक स्टार्ट नहीं होने से वहीं छोड़कर भाग निकले। यह सनसनीखेज वारदात जयपुर के आमेर थाना इलाके में स्थित चैनपुरा गांव के टीबारा की ढाणी में हुई। पुलिस ने बताया कि टीबारा की ढाणी, चैनपुरा निवासी रूपनारायण माली और उनका बेटा हनुमान आज सुबह कहीं जाने के लिए घर से रवाना हुए थे। तभी बाइक पर आए दो युवकों ने पिता पुत्र पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


रूपनारायण का भाई प्रभुलाल, दूसरा बेटा और परिवार के अन्य लोग जब बाहर आए तो हमलावरों ने उन पर चाकूओं से हमला कर दिया। इससे रुपनारायण का भाई प्रभुलाल और एक बेटा गंभीर घायल हो गए। घायलों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed