फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Farahari Baba could not be present in the court, this was the reason

यौन शोषण के आरोप में फंसे फलाहारी बाबा की नहीं हो सकी पेशी, ये रहा कारण

Sat, 16 Dec 2017 05:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 16 Dec 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
Farahari Baba could not be present in the court, this was the reason
फलाहारी महाराज
छात्रा से यौन शोषण के मामले में फंसे अलवर के मधूसुदन आश्रम के कौशलेंद्र प्रपन्नाचारी उर्फ फलाहारी बाबा की आज कोर्ट में पेशी नहीं हो सकी। हालांकि, कल पुलिस की ओर से बाबा के खिलाफ कोर्ट में 40 पेज की चार्जशीट पेश कर दी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, फलाहारी बाबा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दोषी मानते हुए एसीजेएम कोर्ट संख्या-3 में चार्जशीट पेश की गई थी। जिसके बाद आज फलाहारी को कोर्ट में पेश करना था, ताकि मामले में सुनवाई शुरू हो सके। इसी दौरान पुलिस को पर्याप्त जाप्ता नहीं मिलने से आज फलाहारी को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। अब मामले में अगली तारीख मिलने तक फलाहारी को न्यायिक अभिरक्षा में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन

ये है मामला, जानिए

Farahari Baba could not be present in the court, this was the reason
फलाहारी बाबा - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की रहने वाली छात्रा ने फलाहारी बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने सितम्बर 2017 में बाबा को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने जयपुर, अलवर, चैन्नई, दिल्ली सहित बिलासपुर में सबूत जुटाए और चार्जशीट तैयार की।  उधर, मामले में पीड़िता और परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed