फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Fake medicines trading in the market by playing with health, it was disclosed

ऐसा घिनौना काम करते धरे गए चार दवा कारोबारी

Fri, 10 Nov 2017 06:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 10 Nov 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
Fake medicines trading in the market by playing with health, it was disclosed
एसओजी की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Vishnu Sharma
राजस्थान एसओजी ने नशीली एवं नकली दवाओं के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए चार दवा विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


सेहत से खिलवाड़ करते हुए नकली दवाओं के कारोबार की सूचना लगातार मिल रही थी। इस पर एसओजी राजस्थान ने आज छापामारी की। एडीजी एसओजी उमेश मिश्रा ने बताया कि राजस्थान में कुछ व्यक्तियों द्वारा नकली दवाइयों का अवैध कारोबार करने की शिकायतें पिछले कुछ दिनों से एसओजी को मिल रही थीं।

इस पर आईजी दिनेश एमएन के निर्देशन में एएसपी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर इस सूचना का सत्यापन करवाया गया। इस दौरान एसओजी टीम ने सादा वर्दी में बाजार में गई और इस गिरोह के सदस्यों के ठिकानों पर निगरानी रखी। 
विज्ञापन

नशीली नकली दवाइयों का जखीरा जब्त

Fake medicines trading in the market by playing with health, it was disclosed
medicine - फोटो : Demo pic
एसओजी तथा औषधी नियंत्रक की संयुक्त टीम ने एएसपी पुष्पेन्द्र सिंह व करण शर्मा के नेतृत्व  अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर चार आरोपियों नारायण दास त्रिलोकानी, मोहन शर्मा, चेतन प्रकाश नानकानी व सुशील करनानी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से करीब 323 कार्टून में भरी कुल 38,760 नशीली नकली दवाइयों का जखीरा जब्त किया गया।

प्रारम्भिक जांच में जब्त माल में कोडिन नामक नशीली औषधी होने की सम्भावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए एफएसएल से जांच करवाई जाएगी। इस संबंध में थाना एसओजी पर प्रकरण संख्या 29/17 धारा 420, 120बी भा.दं.सं. व 17बी, 18सी, 18ए, 28 औषधी और प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

पुलिस अधीक्षक संजय श्रोत्रिय ने बताया कि यह गिरोह अन्तर्राज्यीय स्तर पर नकली दवाइयों के कारोबार में काफी समय से लिप्त है। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरोह से जुड़े हुए अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed