फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   enters the house and loot by elderly couple with Gunpoint

Gun Point पर बुजुर्ग दंपती से घर में घुसकर दिनदहाड़े लूटपाट

Sun, 29 Oct 2017 04:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 29 Oct 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
enters the house and loot by elderly couple with Gunpoint
बुजुर्ग महिला, जिससे लूटपाट हुई - फोटो : amar ujala
बंदूक की नोंक पर बुजुर्ग दंपती से दिनदहाड़े घर में घुसकर दो बदमाश सोने के गहने लूटकर ले गए। घटना अजमेर के क्लाॅक टावर थाना क्षेत्र स्थित बाबू मौहल्ले की है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। हालांकि दो बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बाबू मौहल्ला में बुजुर्ग कृष्ण नारायण गोयल अपनी पत्नी प्रेमलता के साथ रहते हैं। लकवा ग्रस्त कृष्णनारायण के घर में आज दो नकाबपोश युवक घुसे। एक के हाथ में बंदूक और दूसरे के हाथ में धारदार चाकू था। प्रेमलता ने बताया कि उसके पति लकवाग्रस्त हैं। वह बिस्तर पर सो रहे थे और वह बाथरूम से निकली थी। अचानक दो युवक घर में घुसे। एक ने पति पर बंदूक तान दी तो दूसरे ने उसे चाकू दिखाकर मुंह भींच दिया। इसके बाद उसके गले से सोने की चैन तोड़ी, हाथ से सोने के कंगन उतारे और दो अंगुठियां भी उतरवाई।
विज्ञापन


वहीं उसके पति को बदमाश ने थप्पड़ मारा और उसके गले की चैन तोड़ ली। छीना झपटी में प्रेमलता जख्मी भी हुई है। लूट की वारदात अंजाम देकर बदमाश भाग छूटे। बाद में प्रेमलता ने आवाज देकर आस-पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही क्लाॅक टावर थानाधिकारी रामावतार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बदमाशों का हुलिया कैद हो गया है। पुलिस ने हुलिए के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में कोई खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed