{"_id":"59f5b2894f1c1bcf538b9a95","slug":"enters-the-house-and-loot-by-elderly-couple-with-gunpoint","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gun Point पर बुजुर्ग दंपती से घर में घुसकर दिनदहाड़े लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Gun Point पर बुजुर्ग दंपती से घर में घुसकर दिनदहाड़े लूटपाट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 29 Oct 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला, जिससे लूटपाट हुई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदूक की नोंक पर बुजुर्ग दंपती से दिनदहाड़े घर में घुसकर दो बदमाश सोने के गहने लूटकर ले गए। घटना अजमेर के क्लाॅक टावर थाना क्षेत्र स्थित बाबू मौहल्ले की है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। हालांकि दो बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, बाबू मौहल्ला में बुजुर्ग कृष्ण नारायण गोयल अपनी पत्नी प्रेमलता के साथ रहते हैं। लकवा ग्रस्त कृष्णनारायण के घर में आज दो नकाबपोश युवक घुसे। एक के हाथ में बंदूक और दूसरे के हाथ में धारदार चाकू था। प्रेमलता ने बताया कि उसके पति लकवाग्रस्त हैं। वह बिस्तर पर सो रहे थे और वह बाथरूम से निकली थी। अचानक दो युवक घर में घुसे। एक ने पति पर बंदूक तान दी तो दूसरे ने उसे चाकू दिखाकर मुंह भींच दिया। इसके बाद उसके गले से सोने की चैन तोड़ी, हाथ से सोने के कंगन उतारे और दो अंगुठियां भी उतरवाई।
वहीं उसके पति को बदमाश ने थप्पड़ मारा और उसके गले की चैन तोड़ ली। छीना झपटी में प्रेमलता जख्मी भी हुई है। लूट की वारदात अंजाम देकर बदमाश भाग छूटे। बाद में प्रेमलता ने आवाज देकर आस-पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही क्लाॅक टावर थानाधिकारी रामावतार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बदमाशों का हुलिया कैद हो गया है। पुलिस ने हुलिए के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में कोई खुलासा नहीं किया है।