फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Education Officer taking bribe to give recognition to the school

स्कूल की मान्यता देने की एवज में रिश्वत लेते धरा गया शिक्षा अधिकारी

Mon, 22 May 2017 08:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 22 May 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
 Education Officer taking bribe to give recognition to the school
bribe - फोटो : Demo pic
नागौर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को एक निजी स्कूल को मान्यता देने की एवज में रिश्वत ले रहे अतिरिक्त शिक्षा समन्वयक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसपी एसीबी कैलाश विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अर्जुनराम है। वह कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी ( प्रारम्भिक) नागौर में अतिरिक्त समन्वयक शिक्षा अधिकारी है। उसके खिलाफ स्थानीय स्कूल संचालक धर्माराम ने एसीबी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि वह अमरपुरा में स्थित गणपति विद्या विहार गर्ल्स स्कूल खोलना चाह रहे है। इसकी मान्यता देने के लिए कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी ( प्रारम्भिक) नागौर में आवेदन किया था। 
विज्ञापन


लेकिन वहां पदस्थापित अतिरिक्त समन्वयक शिक्षा अधिकारी अर्जुनराम ने स्कूल को मान्यता देने की एवज में रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन होने पर सोमवार को एसीबी की टीम ने परिवादी धर्माराम रिश्वत की रकम 20 हजार रुपए लेकर आरोपी अर्जुनराम के पास भेजा। जहां रिश्वत की रकम लेने पर ईशारा मिलते ही एसीबी ने अर्जुनराम को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed