{"_id":"5a71787d4f1c1b7f268b76f8","slug":"earthquake-shocks-in-rajasthan-jaipur-and-northern-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तर भारत में भूकंप के झटके, राजस्थान में दफ्तरों और घरों से बाहर निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर भारत में भूकंप के झटके, राजस्थान में दफ्तरों और घरों से बाहर निकले लोग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
भूकंप के झटकों से जयपुर में बाहर निकल गए लोग
- फोटो : Amar Ujala
उत्तर भारत में आज दोपहर भूकंप के तेज झटकों ने दहशत फैला दी। दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान और आसपास के इलाके में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जयपुर, जोधपुर, अलवर, उदयपुर, भरतपुर समेत कई अन्य शहरों में भूकंप के झटकों ने लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया।
राजधानी जयपुर में लोग अपने घरों और आॅफिसों से निकलकर बाहर आ गए और खाली मैदान व सड़कों पर आकर खड़े हो गए। भूकंप की दहशत के चलते लोग काफी देर तक बाहर डटे रहे। वहीं, कुछ लोग एक-दूसरे को फोन कर कुशलक्षेम पूछते और भूकंप के बारे में जानकारी लेते नजर आए।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-तजाकिस्तान बार्डर पर हिन्दुकुश पर्वत के आसपास बताया जा रहा है। इससे जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Trending Videos
यहां भी महसूस किए गए झटके
जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है। भूकंप के झटके दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर महसूस किए गए। इससे पूरा उत्तर भारत हिल गया। पंजाब, हरियाणा, श्रीनगर, जम्मू, पुंछ और हिमाचल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है।