{"_id":"59df5d1f4f1c1b8d698b5641","slug":"drunken-maiden-slapped-a-women-police-officer-on-night-patrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत 'सपना' ने जड़ा पुलिस आॅफिसर को थप्पड़, दी ये धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत 'सपना' ने जड़ा पुलिस आॅफिसर को थप्पड़, दी ये धमकी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 12 Oct 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत एक युवती ने देर रात सरेराह उत्पात मचाया। रात्रि गश्त पर मौजूद एक महिला पुलिस अफसर ने उसे टोका तो युवती ने अफसर को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर उसे पकड़कर थाने ले जाया गया तो वहां भी नशे में धुत युवती पुलिस के काबू में नहीं आई और हंगामा कर स्टाफ से उलझ गई। युवती ने वहां खुद को बाथरूम में बंद कर लिया।
मामला है राजस्थान के जोधपुर जिले का। जहां पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एसीपी सीमा बीती रात को गश्त पर थी। जलजोग से जाने वाले रास्ते पर रात करीब डेढ़ बजे एसीपी को बाइक सवार एक युवक व युवती नजर आए। दोनों को नशे में देखकर एसीपी ने पूछताछ की तो नशे में धुत युवती बिफर पड़ी और एसीपी से बदसलूकी कर थप्पड़ जड़ दिया। तब उनके स्टाफ ने बीच-बचाव कर शास्त्री नगर थाना पुलिस को फोन किया।
जहां पूछताछ में युवती ने अपना नाम सपना बताया और उसके साथ मौजूद युवक ने खुद को सुनील खन्ना बताया। थाने में पूछताछ के दौरान भी नशे में धुत युवक-युवती पुलिसकर्मियों से उलझ पड़े। उन्होंने वहां भी स्टाफ से हाथापाई का प्रयास किया। सपना ने थाने के बाथरूम में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया और आत्महत्या की धमकियां देने लगी। इससे पुलिस वाले घबरा गए। तब पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर सपना को बाहर निकाला। इसके बाद उसके खिलाफ राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।