फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Doda Post smuggled in car, accused in blockade in Chomu

कार में डोडा पोस्त की तस्करी, चौमूं में नाकाबंदी में धरा गया आरोपी

Mon, 17 Apr 2017 09:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 17 Apr 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
Doda Post smuggled in car, accused in blockade in Chomu
चौमूं थाना पुलिस - फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर कमिश्नरेट की चौमूं थाना पुलिस ने सोमवार को जयपुर—सीकर हाइवे पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का खुलासा किया है। बोरों में भरे हुए डोडा पोस्त की यह अवैध तस्करी कार में छिपाकर की जा रही थी। पुलिस ने मामले में कार चालक को गिरफ्तार कर उसकी इनोवा कार भी जब्त कर ली है। 
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चुरु निवासी कैलाशचंद है, जो कि कोटा से करीब डेढ़ क्विंटल अवैध डोडा पोस्त कार में छिपाकर चुरु के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान चौमूं थाने के सबइंस्पेक्टर नेकीराम को तस्करी की सूचना मिल गई। तब एसआई नेकीराम ने कार्यवाहक थानाप्रभारी सुमेरदार के नेतृत्व में एसआई भजनाराम, हैडकांस्टेबल बाबूलाल और अन्य पुलिसकर्मियों की हथियारबंद टीम ने टाटियावास टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी करवाई।
विज्ञापन


कैलाश की कार की  तलाशी लेने पर उसमें बोरे भरे हुए थे। पूछताछ में बोरों में डोडा पोस्त होने का पता चला। जिसका कोई लाइसेंस नहीं था। डोडा पोस्त की बाजार कीमत करीब साढ़े तीन लाख रूपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed