फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Disturbed by the driver's movements, additional collector removed air of tractor in alwar

ADM के घर रोजाना डाल रहा था मिट्टी, परेशान हो उठाया ये कदम

Tue, 06 Jun 2017 02:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 06 Jun 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
Disturbed by the driver's movements, additional collector removed air of tractor in alwar
पुलिस ने ट्रेक्टर को जब्त कर लिया - फोटो : Amar Ujala
अलवर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर पिछले कुछ दिनों से खासे परेशान थे। एक ट्रेक्टर ट्रॉली चालक रोजाना सुबह आता और उनके सरकारी बंगले के बाहर मिट्टी डालकर चला जाता था। परेशान एडीएम मंगलवार को सुबह इस चालक को रंगे हाथ पकड़ने बाहर आए लेकिन, वह ट्रेक्टर ट्रॉली छोड़ भाग खड़ा हुआ। बाद में कर्मचारियों ने ट्रेक्टर के पहियों की हवा निकाल दी।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलवर एडीएम प्रथम राकेश कुमार गढ़वाल के सरकारी निवास के सामने एक ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक रोजाना दूसरी जगह से उठाई गई मिट्टी वहां डाल कर चला जाता था। इसको लेकर उन्होंने पुलिस को भी शिकायत की, लेकिन कोई असर नजर नहीं आया। मंगलवार को चालक जैसे ट्रेक्टर लेकर मिट्टी डालने एडीएम के निवास के सामने पहुंचा तो वे खुद ट्रेक्टर को रुकवाने बाहर आ गए।  उन्हें देखकर चालक ट्रैक्टर को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। एडीएम ने कर्मचारियों की मदद से ट्रैक्टर के टायरों की हवा निकलवा दी। राकेश कुमार गढ़वाल ने मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची चेतक के एएसआई भगवान सहाय ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि कोई व्यक्ति रोजाना कलेक्टर निवास के सामने मिट्टी डाल जाता है। जिस पर आज अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कार्रवाई की। पुलिस ने ट्रेक्टर को जप्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed