फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Disturbances in BPL list, removed mother's name

मां के खिलाफ 'सौतेली' साजिश, BPL सूची से किया नाम आउट

Tue, 18 Jul 2017 05:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 18 Jul 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
Disturbances in BPL list, removed mother's name
महिला के राशन कार्ड के कागज - फोटो : अमर उजाला
सरकारी मिलीभगत का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां सौतेले बेटे ने मिलीभगत करके मां की बजाय अपना नाम बीपीएल सूची में शामिल करवा लिया। अब गरीब मां अपना नाम जुड़वाने के लिए सरकारी ऑफिसों के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन


राजस्थान के उदयपुर जिले की मावली तहसील में गादोली गांव के वार्ड-5 की रहने वाली एक गरीब बुजुर्ग महिला मांगीबाई का नाम बीपीएल सूची से हटाकर उसके सौतेले पुत्र का नाम जोड़ देने का मामला सामने आया है। फरियादी महिला का कहना है कि दो साल पहले ग्राम सचिव ने बीपीएल राशन कार्ड से उसका फोटो हटाकर यह कह दिया कि उसका कार्ड दुबारा बनेगा। अब सामने आया है कि कार्ड में उसी बीपीएल नंबर पर मांगीबाई पति गोदा भील के स्थान पर बड़ी सफाई से मांगीलाल पुत्र गोदा भील लिख दिया गया है। मांगीलाल फरियादी महिला का सौतेला पुत्र है।
विज्ञापन

 

चक्कर काटने को है मजबूर

Disturbances in BPL list, removed mother's name
demo pic - फोटो : demo pic
मांगीबाई करीब दो वर्ष से इंदिरा आवास योजना के तहत मकान व शौचालय बनवाने के लिये ग्राम पंचायत के सचिव एव सरपंच के चक्कर काट रही है। हर बार सचिव के पास जाती है तो वह सरपंच के पास भेजता है। यह महिला विकास अधिकारी अनिल सनाढ्य से मिली तो सनाढ्य ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए सचिव से सम्पर्क किया। तब सचिव ने उस बीपीएल नंबर पर मांगीलाल पुत्र गोदा भील का नाम सूची में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed