{"_id":"591078cb4f1c1b3854851b4e","slug":"district-transport-officer-s-driver-arrested-by-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिवहन अधिकारी का ड्राइवर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला परिवहन अधिकारी का ड्राइवर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 08 May 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
ड्राइवर रिश्वत लेते गिरफ्तार
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर ग्रामीण टीम ने सोमवार को एक कार्रवाई करते हुए जिला परिवहन अधिकारी लाइसेंसिंग के सरकारी ड्राइवर को साढ़े आठ सौ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के एडिशनल एसपी नरोत्तम लाल वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई जगतपुरा स्थित आरटीओ कार्यालय पर की।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ईश्वरलाल है। वह आरटीओ ऑफिस जगतपुरा जयपुर में पदस्थापित डीटीओ लाइसेंसिंग राजीव त्यागी के वाहन का सरकारी ड्राइवर है।
इस संबंध में परिवादी ने एसीबी में शिकायत दी थी कि उसका ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कर 27 अप्रैल को जारी कर दिया गया था। लेकिन उसे मुझे देने के एवज में आरोपी ड्राइवर ईश्वरलाल द्वारा परिवादी से 2,850 रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था। इसके लिए उसे रोजाना चक्कर कटवाने लगा। लेकिन लाइसेंस नहीं दिया। तब परिवादी ने उसे 2 हजार रुपए रिश्वत में पहले दे दिए।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर एसीबी, जयपुर ग्रामीण के एएसपी नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप रचा। इसके बाद परिवादी को रकम देकर ड्राइवर ईश्वरलाल को देने भेजा। आरोपी ईश्वर लाल ने ज्योंही साढ़े आठ सौ रुपए की रिश्वत ली। तभी आरटीओ ऑफिस जयपुर में मौजूद एसीबी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।