फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Dispute over emptying gravel, couple died in ajmer

इस मामूली सी बात को लेकर हुई दरिंदगी, डम्पर चालक ने दंपती को कुचल डाला

Thu, 08 Feb 2018 04:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 08 Feb 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
Dispute over emptying gravel, couple died in ajmer
मृतक दंपती - फोटो : amar ujala
छोटी सी बात को लेकर हुआ झगड़ा इतना विकराल रूप ले लेगा, किसी को अंदेशा भी नहीं था। मामले में दो लोगों की जान चली गई। गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


चौंकाने वाला ये पूरा मामला राजस्थान के ब्यावर शहर से जुड़ा है। यहां सूरजपोल गेट के बाहर बांके बिहारी मंदिर के पास मसुदा रोड पर सड़क निर्माण के लिए बजरी डालने को लेकर ठेकेदार कर्मी और दंपती में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत धक्का-मुक्की तक आ पहुंची। इसी दौरान तैश में आए डम्पर चालक ने अचानक तेज गति में वाहन चलाकर भागने का प्रयास किया और वहां मौजूद दंपती को रौंद डाला। घटना में दंपती की डम्पर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसे में अजमेर जिले के ब्यावर स्थित मसुदा रोड निवासी हनुमान भाटी (60) व कुसुम भाटी (55) की मौत हो गई। घटना के बाद डम्पर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ने दिया दंपती के परिजनों को ये आश्वासन

Dispute over emptying gravel, couple died in ajmer
demo pic
उधर, घटना की सूचना मिलने पर मृतक दंपती से जुड़े माली समाज के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ विरोध जताने लगे। सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के लिए तुरंत दोनो शवों को राजकीय अमृतकौर अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। घटना से गुस्साए माली समाज के लोगों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर आज मोर्चरी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

समाज के लोगों ने डम्पर चालक को गिरफ्तार करने व मृतक दंपती को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। मामला बढ़ता देख सिटी पुलिस थाना प्रभारी यशवंतसिंह ने आपसी समझाईश करते हुए सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार से बात की। ठेकेदार ने मृतक दंपती के परिजनों को मुआवजे के रूप में दस लाख की राशि देने का आश्वासन दिया है। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed