फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   dead body found in ignp area

जिस युवक को पुलिस तलाश रही थी उसका शव नहर में मिला

Wed, 24 May 2017 02:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 24 May 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
dead body found in ignp area
डेमो
जैसलमेर जिले के नाचना क्षेत्र में बुधवार सुबह इंदिरा गांधी नहर परियोजना में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व नाचना स्थित मदरसा में शिक्षक युसूफ की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना नाचना में दर्ज की गई थी। इस पर पुलिस युसूफ को तलाश कर रही थी। इसी दौरान बुधवार सुबह नाचना क्षेत्र की मुख्य नहर की 1254 आरडी पर शव होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव की पड़ताल की तो सामने आया कि यह शव मदरसा टीचर युसूफ का है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस बारे में सूचित किया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के लिए शव को पोकरण के सरकारी चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed