{"_id":"5a0063344f1c1bd0538bb7d6","slug":"crores-of-scams-this-officer-now-caught-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों का रद्दी घोटाला करने वाला ये अधिकारी अब आया गिरफ्त में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों का रद्दी घोटाला करने वाला ये अधिकारी अब आया गिरफ्त में
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 06 Nov 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में करोड़ों रुपए का रद्दी घोटाला करने वाले मुख्य आरोपी को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से अब पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
सिविल लाइंस थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में करोड़ों रुपए का रद्दी घोटाला हुआ था। इस घोटाले के मुख्य आरोपी गोवर्धन पांड्या को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पांड्या बोर्ड में सहायक सम्पदा अधिकारी के रूप में कार्यरत था। पुलिस की जांच में जैसे ही पांड्या का हाथ होने की जानकारी मिली और मुकदमा दर्ज किया गया तो पांड्या फरार हो गया। पांच माह बाद आरोपी पांड्या को गिरफ्तार किया गया है। पांड्या से पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी ने बताया कि पूर्व में भी 7 लोगों की गिरफ्तारियां इस मामले में की जा चुकी है।