{"_id":"59ff0c334f1c1b60678b94bb","slug":"crooks-robbed-rupees-two-lakh-from-a-couple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बोली! आगे झगड़ा हो रहा है, अपने जेवरात उतारकर बांध लो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस बोली! आगे झगड़ा हो रहा है, अपने जेवरात उतारकर बांध लो
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर दिनदहाड़े दंपती से पांच तोला वजनी सोने के जेवरात उतरवा लिए और लेकर फरार हो गए।
घटना राजस्थान के अजमेर की है। यहां शहर के सिविल लाइंस थाना इलाके में दिनदहाड़े जतोई दरबार में आयोजित बरसी उत्सव में भाग लेने जा रहे वृद्ध दंपती को दो बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर लगभग दो लाख की चपत लगाई।
अजयनगर निवासी मुरलीधर देवनानी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ जतोई दरबार जा रहा था। इसी दौरान सावित्री चौराहे के पास दो बदमाशों ने अपने आप को पुलिसकर्मी बताया और आगे झगड़ा होने की बात कहकर सोने के जेवरात उतारने को कहा।

कागज में थमा दी प्लास्टिक की चूड़ियां
loot demo pic
पीड़ित मुरलीधर ने बताया कि फर्जी पुलिसकर्मियों की बात सुनकर उन्हें लगा कि कोई वारदात हुई होगी, ऐसे में उन्हें गहने उतारने को कहा जा रहा है। इस पर उसकी पत्नी ने सोने के कंगन, अंगुठियां उतार दी। इसे बाइक पर बैठे बदमाश ने अपने हाथ में लिया और कागज में लपेटकर जेब में रखने के लिए दे दिए। कुछ ही दूरी पर जाकर जब उन्होंने कागज में लपेटे जेवरात खोले तो उसमें प्लास्टिक की चूड़ियां मिली।
उन्होंने सिविल लाइंस थाने जाकर मामले की शिकायत दी। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
उन्होंने सिविल लाइंस थाने जाकर मामले की शिकायत दी। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।